मेघ दोहे

धरती सारी तप रही, मेघ हुए नाराज ।सुबह आती शाम गयी, रोज़ रोज़ का काज ॥जीवन दूभर हो गया, घर बैठे दिन रात ।विपदा किससे हम कहें, सबकी एक ही बात ॥ विनय करूं वंदन करूं, हे इन्द्र महाराज । दया करो हम पर जरा, आ बरसो सुर राज ॥ इंतज़ार हम कर रहे, हे … Read more

बेमानी रिश्ते दोहे

चोर उचक्के आ मिले, लगा रहे हैं घात । बचकर इनसे हम रहें, कब करें प्रतिघात ॥ कदम कदम पर है ठगी, घर हो या बाजार ।जाये तो जाये कहाँ, लूट लूट अरु मार ॥ सगे पराये कुछ नही, सबकी एक ही सोच ।मौक़ा पायें जब कभी, खाल लेत हैं नोंच ॥मन में तो कटुता … Read more

गरीब की दीवाली

कच्ची माटी के दिये, बेंच रहा कुम्हार । मोलभाव की रार से, बेचारा लाचार ॥ भाव लगाते मूर्ति का, जिसको पूजे आप ।ईष्ट का सौदा करें, पुण्य मिला या पाप ॥होटल बिल भुगतान में, कभी न देखते बिल । करता माँग गरीब है, टूट जाता है दिल ॥ ग़रीब की तो ज़िन्दगी, होती एक अभिशाप … Read more

लौट जा तू माँ गंगे

एक महीप धरा पर लायादूजा तट है बांध रहा पाप तारिणी मोक्षदायिनी हे माँ !! यही तेरा सत्कार रहा ।शहर शहर के गंदे नाले माँ तेरी आँचल में गिरते हैं कितना कृतघ्न हुआ यह मानव उपकार का यह प्रतिकार रहा ।नदी नहीं संस्कार है गंगा शिव जी का श्रृंगार है गंगा विष्णु का चरणोदक हैकितना … Read more

नीतिगत दोहे

सच से करता प्रश्न हूँ, बैठे क्यों हो मौन। हंसकर बोला प्रेम से, सुनता सच है कौन ॥सरल स्वभाव है भला, होता ये संस्कार । निर्बल उसे न समझिये, जिसका हृदय उदार ॥झुकना अच्छी बात है, देती इक पहचान।स्वाभिमान के मोल पर, होत नही सम्मान।।मिट जाती हैं दूरियां, रख वाणी पर मौन । विनम्रता का … Read more

पाखंड दोहे

वाणी से वक्ता बड़ा, दूजे को दे ज्ञान । स्वयं ढोल का पोल है , छद्म रूप पहचान ॥धोखा ही सब ओर है, घर हो या बाज़ार ।सतर्कता बरतें सदा, मत हो कभी शिकार ॥मिथ्यावादी सब हुये, लुप्त हुये आचार । धर्म कर्म सब त्याग कर, कर रहे अनाचार । ठेका हो हर काम का, … Read more

पत्नी का साथ दोहे

देता हूँ एक मशविरा, सुन लो कान लगाय । पत्नी यदि नाराज़ है, पंगा मत लो भाय ॥ गृह कलह मत बढ़ाइये, मन में रहे सुकून । शांति से जीवन कटे, पा रोटी दो जून ॥कुछ समय भी निकालिए, बैठिये पत्नी पास ।इधर उधर मत नाचिए, पत्नी मन हो हुलास ॥ हाथ बंटा लो किचन … Read more

हे माँ तेरी ममता कहाँ गयी

हे माँ, तेरी ममता कहाँ गईमुझे प्यार क्यों नहीं करती कितनी पत्थर दिल की हो मेरी पीड़ा को नहीं समझती हे माँ, तेरी ममता कहाँ गई▪️मैं तेरा बच्चा हूँ, तेरा खून हूँतेरी कोख से जन्मा हूँफिर क्यों मुझे तपाती हो धूप मेंबिन कारण पीटती हो ▪️मैं तेरा अरमान हूँ, तेरा सपना हूँतेरी खुशी का सबब … Read more

धरती की वेदना

धरती हूँ , धारण करती हूँ, पालती हूँ पोसती हूँ इसलिए तो धरती माँ कहलाती हूँ पर अब थक गयी हूँ , अपनों के ही पाप ढोते ढोते, छोड़ गये राजा परीक्षित भी मुझे असहायकलि के प्रकोपों को झेलने के लिए ।गौ रूप में भी सुरक्षित नहीं सरेआम कटती हूँ, किससे कहूँ अपनी वेदना गौ … Read more

रामायण

रामायण केवल एक ग्रंथ नही मानव जीवन जीने का दर्शन है, एक से बढ़कर एक पात्र यहाँ स्नेह, त्याग और समर्पण है । तुलसीदास की अनुपम कृति शिव पार्वती का संवाद है ये, मुखरित साक्षात शिव जी से सत्यम शिवम् सुन्दरम् है । हर इक चौपाई है बीज मंत्र शब्द शब्द सागर से गहरे हैं, … Read more