रामायण

रामायण केवल एक ग्रंथ नही

मानव जीवन जीने का दर्शन है,

एक से बढ़कर एक पात्र यहाँ

स्नेह, त्याग और समर्पण है ।

तुलसीदास की अनुपम कृति

शिव पार्वती का संवाद है ये,

मुखरित साक्षात शिव जी से

सत्यम शिवम् सुन्दरम् है ।

हर इक चौपाई है बीज मंत्र

शब्द शब्द सागर से गहरे हैं,

अनंत गहराई समाहित है इसमें

रत्न मणियों जैसी धरोहर है ।

आत्मसात् करें इसे जीवन में

दो चार चौपाई प्रतिदिन पढ़ें,

जीने की दिशा बदल जायेगी

अमृत सा इसमें जो रस है ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.