ज़िन्दगी एक पुस्तक✍️
ज़िन्दगी इक पुस्तक है, तीन पृष्ठ की कहानी है
लिख लो अपने मन की, यही ज़िन्दगानी है
▪️
पहला पेज जन्म है, अंतिम पेज मृत्यु है
बीच का पेज खाली है, लिख लो अपने मन की
हर पल एक नया अध्याय इक नई कहानी है
लिख लो अपने मन की, यही ज़िन्दगानी है ।
▪️
जीवन एक यात्रा है, एक पहाड़ी चढ़ाई है
हर कदम पर थकान है, हर पल पर प्यास है
लेकिन हमें रुकना नहीं, जब तक नहीं रवानगी है
लिख लो अपने मन की, यही ज़िन्दगानी है ।
▪️
जीवन एक खूबसूरत गीत है, एक मधुर संगीत है
हर पल एक नया सुर है, हर दिन एक नया ताल है
हर पल को जीना है, हर रीत निभानी है
लिख लो अपने मन की, यही ज़िन्दगानी है ।
▪️
अपने अपने मूल्य हैं अपने सिद्धांत हैं
अपने अपने लक्ष्य हैं लिख लो अपने मन की
ज़िन्दगी एक पुस्तक है, तीन पेज की कहानी है
लिख लो अपने मन की, यही ज़िन्दगानी है ॥