ये दुनिया चलती रहेगी
किसी के जाने से नहीं रुकी ये दुनिया
ये दुनिया चलती रहेगी,
कोई आज गया कोई कल जायेगा
कौन यहाँ पर रुक पाया है
यह दुनिया कल थी, आज भी है
आगे भी यूँ ही चलती रहेगी ।
ये दुनिया चलती रहेगी ..
मत उलझो व्यर्थ की उलझनों में
न चिंता करो किसी के खोने की
विधि का विधान यही कहता है
क्रमशः सबको इक दिन जाना है
यह दुनिया तो जैसी भी है यहीं रहेगी
यूँ ही आगे चलती रहेगी ।
ये दुनिया चलती रहेगी
मोह माया की है ये दुनिया
बहुत कठिन है बाहर जाना
कोई अमर पद पाकर
कहाँ आया है इस दुनिया में,
सुबह हुई है तो शाम भी होगी
ये दुनिया यूँ ही चलती रहेगी ।
ये दुनिया चलती रहेगी