कौन रहा विजेता
सिकन्दर महान??
वह भी तो ख़ाली हाथ गया था
अपने वतन भी न पहुँचा
समय बहाकर ले जाता है
नाम' और 'निशान'
कोई 'हम' में रह जाता है
और कोई 'अहम' में
सिर्फ दुनिया के सामने
जीतने वाला ही विजेता नही होता
किन रिश्तों के सामने
कब और कहाँ पर हारना है
यह जानने वाला भी विजेता होता है।