कोई शिकवा नहीं, कोई शिकायत नहीं,
ज़िंदगी जैसी भी है, मैं तेरा शुक्रिया कर रहा हूँ.
माना कि दुःख है पर सुख भी तो है
कैसे कहूँ तू अच्छी नही, तू बहुत खूबसूरत है ज़िंदगी
तुझसे बहुत सी आशाएँ हैं उन्हें पूरा करना तू जिन्दगी
ज़िंदगी जैसी भी है, मैं तेरा शुक्रिया कर रहा हूँ।
हर पल में तेरा साथ, हर खुशी में तेरा प्यार
तेरी दया से मिली है यह ज़िंदगी की बहार,
मैंने जो भी पाया है, तेरी बदौलत से पाया है
कैसे तुझे भूल जाऊँ, मैं तेरा शुक्रिया कर रहा हूँ ।
तेरे आशीर्वाद से मिली है यह ज़िंदगी की राह
तेरी दया से मिली है यह ज़िंदगी की खुशी,
तेरे प्यार से मिली है यह ज़िंदगी की सुकून
ज़िंदगी जैसी भी है, मैं तेरा शुक्रिया कर रहा हूँ।