लंबी डगर तय कर ली है हमने
तेरा साथ पाकर तेरा प्यार पाकर ..
बिताये हैं हर पल मिल कर हमने
खट्टे मीठे जो भी रहे हैं
पाले जो सपने मिलकर थे हमने
प्रभु की कृपा से पूरे हो रहे है .
देखें उतार चढ़ाव भी हमने
चिंता नही की, आपका साथ पाकर
लंबी डगर तय कर ली है हमने
तेरा साथ पाकर तेरा प्यार पाकर ..
प्रेम से सींचा जो बगिया है हमने
सुगंधित पुष्पों से मुस्कुराने लगी है
मन है प्रफुल्लित उमंगों से भरा है
जीवन सुखमय कटता जा रहा है
सौम्य मधुर सुन्दर हमसफ़र हो
भाग्यशाली हूँ मैं, आपका साथ पाकर ..
लंबी डगर तय कर ली है हमने
तेरा साथ पाकर तेरा प्यार पाकर ..
साथ बिताये साल महीने
नाम तुम्हारे सब कर दिये हैं ,
आगे का जीवन बितायेंगे मिलकर
मस्ती भरा और केवल भ्रमण कर
लंबी डगर तय कर ली है हमने
तेरा साथ पाकर तेरा प्यार पाकर ..