ख़्वाब है, विश्वास है तो मंजिल है दूर नही,
एक दिन ऐसा आयेगा हम अपने स्वप्नों में जियेंगे ॥
ज़िन्दगी सरल हो, पर ख़्वाब ऊँचे हों
शुरूआत छोटे स्तर पर भले हो, आत्मविश्वास ऊँचे हो,
मन में हो दृढ़ संकल्प, हम कुछ बड़ा करेगें
हम कुछ बड़ा करेंगे, मेहनत व्यर्थ नहीं होने देंगे॥
मेरे हौसले बुलंद हैं, हम बढ़ेगें, निश्चित ही बढ़ेंगे,
नहीं करेंगे चर्चा किसी से, हार या जीत, तय हम करेंगे,
बढ़ते रहो कर्म पथ पर , सफल होंगे, हम सफल होंगे
सफलता का है ये मूल मंत्र, इस पथ पर हम चलेंगे ॥
ख़्वाब, विश्वास है, तो मंजिल है दूर नही
एक दिन ऐसा आयेगा, हम अपने स्वप्नों में जियेंगे ॥