तू तो है इक नन्ही परी
सबके दिल की धड़कन
ढेर ख़ुशियाँ तुझसे जुड़ी
स्वागतम् ! स्वागतम् !
छोटे छोटे बने हाथ तेरे
छोटे छोटे हैं पाँव तेरे
छोटी सी तू गुड़िया जैसी
स्वागतम् ! स्वागतम् !
हर्षित है खूब मेरा मन
होने वाला तेरा आगमन
झूम रहें हम ख़ुशियों में
स्वागतम् ! स्वागतम् !
आ जा रे तू मेरी गुड़िया
मेरे दिल की तू धड़कन
गोदी में तुझे खिलाऊँगा
स्वागतम् ! स्वागतम् !
परिचय मैं अपना देता हूँ
प्यारा नाना हूँ मैं तेरा
आशीर्वाद नाना नानी का
स्वागतम् ! स्वागतम् ।