जीवन एक पहेली

जीवन एक अजीब पहेली है, समझना इसे आसां नही

जो चाहा वह मिलता नहीं, जो मिला रास आता नही

जो खोया वह याद आता है

जो पाया संभाला जाता नहीं

जो सँभाला काम आता नही

जो काम आता संजोया जाता नही ।

जीवन एक अजीब पहेली है, समझना इसे आसान नही

जिंदगी जीना आसान होता नही

बिना संघर्ष कोई महान होता नही

ईश्वर का दिया अल्प होता नही

जो टूट जाये वह संकल्प होता नही ।

जीवन एक अजीब पहेली है समझना इसे आसान नही

वृक्ष अपना फल कभी खाता नही

सूरज अपने लिए उदय होता नही

हवायें अपने लिए कभी बहती नहीं

मेघ अपने लिए कभी बरसते नहीं ।

जीवन एक अजीब पहेली है समझना इसे आसान नही

दरिया अपने लिये कभी बहती नही

पुष्प अपने लिये कभी खिलते नहीं

अजीब सी पहेली है यह ज़िन्दगी

अनसुलझी समझ में आता नही ।

जीवन एक अजीब पहेली है समझना इसे आसान नही

जो चाहा वह मिलता नहीं जो मिला रास आता नही

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.