हिन्दी हमारी मातृभाषा, हिन्दी से हम परिभाषित ।
बहुतायत बोली जाती, राज्य हो या केन्द्र शासित ॥
विदेश में भी हम जाते हैं, हिन्दी से पहचाने जाते हैं ।
दौड़ कर लोग पास आते हैं, मिलकर गले लगाते हैं ॥
गर्व है अपनी हिन्दी पर, जय हिन्दी जय हिन्दुस्तान ।
हिन्दी हमारी जननी है, हमारी संस्कृति की पहचान ॥
सम्मानित हैं सभी भाषाएँ , हिन्दी की है अपनी शैली ।
जोड़ कर जन जन को रखती, कभी न करें इसे मैली ॥
तुलसी सूरदास की रचना, मीरा रसखान की है भक्ति ।
भावपूर्ण रचना सृजन, कवियों की सुन्दर अभिव्यक्ति ॥
बच्चों को हिन्दी सिखलाये, सनातन संस्कृति से जोड़े।
पाश्चात्य के रंग न रंगना, राष्ट अखंडता को न तोड़े ॥
हिन्दी दिवस की सभी को बहुत बहुत बधाई 🙏🙏