हे नारी !!! तू ही है नारायणी✍️
हे नारी !!! तू ही है नारायणी,
तेरी शक्ति है अनंत अपार,
तू ही है जीवन की धारा
तेरी धारा में बहकर इस जीवन की है नैया पार ।
हे नारी !!! तू ही है नारायणी !
तू ही काली, तू ही दुर्गा
तू नारायणी, तू जगदंबा है,
तेरे हैं अनंत रूप, तू ही है शक्ति,
तेरी शक्ति है अपरम्पार ।
हे नारी !!! तू ही है नारायणी !
तू है बहन रूप में
तू है बेटी रूप में
तू है पत्नी रूप में
तू ही करती सृष्टि का सृजन और पालनहार ।
हे नारी !!! तू ही है नारायणी,
तू ही भक्ति
तू ही मेरी शक्ति
हम सब बालक हैं तेरे
तेरी शक्ति से होते प्रशस्त द्वार ।
हे नारी !!! तू ही है नारायणी,
तेरी ममता, तेरा प्यार,
तेरी आँचल में जीवन विस्तार,
तू ही रक्षक, तू ही पोषक
तू ही जग का तारन हार ।
हे नारी !!! तू ही है नारायणी !