दोहरा चरित्र, दोहरा जीवन, होता एक दिखावा
बाहर से दिखता साधारण, भीतर से है छलावा ॥
अंदर से होता खोखला ऊपर से चमकता है
दोहरा चरित्र मुखौटा पहनकर चलता है
सावधान रहें दोहरे चरित्र से मिलता केवल धोखा
बाहर से दिखता साधारण, भीतर से है छलावा ॥
छद्म भेष धारण करता है देता केवल धोखा
असली चेहरे को छुपा कर बनाता काम चोखा
बाहर से मुस्कराता है लोगों को फँसाता है
नाम नटवर लाल है चरित्र है केवल छलावा ।
संभल कर रहिए हर झूठ केवल करता है दावा
यह केवल देता आंसू , दर्द और पश्चाताप
धोखा! धोखा ! धोखा! मकसद केवल धोखा
नहीं बख़्शता अपनों को भी करता केवल दिखावा ।
आइए, हम ऐसे दोहरे चरित्रों को पहचानें,
बचा लो दोस्त ! इस समाज को ऐसे लोगों से
दोहरा चरित्र, दोहरा जीवन, होता एक दिखावा
बाहर से दिखता साधारण, भीतर से है छलावा ॥