चल ज़िन्दगी कहीं और चलें

ठहरने का नाम नहीं है जिंदगी,

चल जिंदगी कहीं और चले, हर पल नई राहें..

ठहरने का नाम नहीं है जिंदगी,

चल जिंदगी कहीं और चले, हर पल नई राहें

हर मोड़ पर बदलती है दिशा,

नये अनुभवों की ओर चले, नई उड़ान।

जिस सरिता में बहाव नहीं होता,

उसका जल निर्मल नहीं होता, सूख जाता है

बहाव की नाम ही है जिंदगी,

चल जिंदगी कहीं और चले, नयी मंजिल की ओर।

यह दुनिया एक मेला है,

मिलते जीवन में अनेकों हैं, खो जाते हैं,

कुछ छूट गए, कुछ रूठ गए,

चल जिंदगी कहीं और चले, नयी धारा में।

देखें जरा नए नजारे,

जीवन के नए फसाने, नयी कहानी

अकेले ही गुजरती है जिंदगी,

चल जिंदगी कहीं और चले, नयी रोशनी में।

हम सात समुंदर पार चले,

पथ में जो मिले हम गले मिले, प्रेम की धारा,

जीवन में नव रंग नव उमंग भरे,

चल जिंदगी कहीं और चले, नयी ज्योति में।

ठहरने का नाम नहीं है जिंदगी,

चल जिंदगी कहीं और चले, हर पल नई राहें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.