सुन बेटा !!
जीवन की राह में एक साथी चुन ले,
सुंदर लड़की है, दिल में बसी हुई,
फोटो में हंसती हुई तेरे लिए वह है,
जीवन की यात्रा में, साथ देने वाली है।
नहीं पापा, अब मैं शादी नहीं करूँगा,
जिसे चाहा, वह तो छोड़ गई मुझे
यादें उसकी दिल में अब भी बसी हैं,
एक धड़कन दर्दभरी, जो मिटे ना कभी।
भूल जा उसे, बेटा, बेवफ़ा थी,
आज की लड़कियाँ बदलती हैं जल्दी
जैसे ह्वाट्सैप की चिट्ठियाँ,
दिल की बातें अब नहीं होती।
दिल कोई पत्थर नहीं,
भावना है, टूट जाता है
सच कहूँ पापा, मन भारी है,
अब मेरे जीवन में कोई सपने नही ।
बेटा, समझ ले मेरी बात,
नहीं तो पछताएगा जीवन भर,
आकर्षण कुछ दिनों का है,
सच्चा प्रेम तो आत्मा का मेल है।
हां पापा, आपने सही कहा,
धोखा ही धोखा है यहाँ
कदम कदम पर छलावा है
किसे कहें अपनी किसे कहें पराया ।
बेटा, जीवन में साथी ऐसे हो
जो तेरे दिल की बात सुनें
बाह्य आकर्षण में कुछ नहीं रखा
वो केवल एक छलावा है ।