बच्चों की मुस्कानगीत

दोस्तों ! चार दिनों की ज़िन्दगी में,

क्या ऐसा कर जाये लोग मेरे गुण गाये?

सोचता रहता हूँ इस सवाल का हल,

बच्चों की मुस्कान में ही मिल जाता है ये जवाब

▪️

बच्चों की मुस्कान, जो दुनिया को रोशन करती है,

उनकी खुशी, जो हमारे जीवन को अर्थ देती है।

हर एक मुस्कान, एक नया सवेरा लाती है,

एक नया आशा का संचार करती है

▪️

मैं निकल जाता हूँ झुग्गी झोपड़ियों में,

उनकी दशा देखता हूँ, उनकी पीड़ा को महसूस करता हूँ।

हर संभव कुछ न कुछ करता हूँ,

उनकी मुस्कान को बरकरार रखने के लिए

▪️

दोस्तों !! चार दिनों की ज़िन्दगी में,

क्या ऐसा कर जाये लोग मेरे गुण गाये?

सोचता रहता हूँ इस सवाल का हल,

बच्चों की मुस्कान में ही मिल जाता है ये जवाब

▪️

मैं पाता हूँ परम पिता के दर्शन,

उनके एक मुस्कान में जो कहीं नही मिलता,

मन्दिर जाये, मस्जिद जाये या चर्च जाये।

बच्चों की मुस्कान में ही सच्चा ईश्वर होता है

▪️

बच्चों की मुस्कान, जो दुनिया को रोशन करती है,

उनकी खुशी, जो हमारे जीवन को अर्थ देती है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.