अकेले आये हो, अकेला चलो
मिले जो प्रेम से पथ में, उन्हें गले लगाते चलो
मत सोचो लोग क्या कहेंगे
अच्छा था या बुरा,
सच्चाई की राह पर मिलती हैं अड़चनें
घबड़ाना नही, सच्चाई की राह छोड़ना नही,
कोई साथ चले या न चले , अकेला चलो ।
जब दिल से प्यार होता है पचीस तरीक़े मान मनौव्वल के,
जब प्यार ही नहीं है तो मिलने की ज़रूरत क्या है ?
मत जियो किसी के रहमोकरम पर,
सबसे बड़ा ऊपर वाला है, सब देख रहा है,
उसे नतमस्तक करो और अकेला चलो ।
टूट रहे हैं आज के रिश्ते,
यथार्थ को देर सवेर स्वीकार करना पड़ेगा,
मिथ्या भ्रम में जीना ठीक नही, आँख खोलना पड़ेगा,
अकेले आये हो, अकेला चलो,
मिले जो प्रेम से पथ में उन्हें गले लगाते चलो ॥