मेरा देश

राम कृष्ण अवतरित हुए जहां वो देश हमारा भारत है ।

तपस्वियों के तप से तपी हुई वो देश हमारा भारत है ॥

प्राणों से प्यारी मेरी मातृभूमि

हे माँ नमन आपको करते हैं

अहो भाग्य हम यहाँ पैदा हुए

वो देश हमारा भारत है॥

नानक कबीर बुद्ध

महावीर का है ये वतन

सूर तुलसी रसखान

जायसी का है ये चमन

गंगा जमुना सरस्वती की

तहज़ीब से ये सना

सर्व धर्म समभाव से भरा

वो देश हमारा भारत है।

गर्व करते हैं हम तुझ पर

ए मेरे प्यारे वतन !!!

अहो भाग्य हम यहाँ पैदा हुए

सबसे प्यारा देश हमारा भारत है ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.