भजन राधे राधे बोल मनुवा

राधे राधे बोल मनवा राधे राधे बोल॥

श्याम-स्मरण में जीवन बीते, ऐसा हो अनमोल॥

एक दिन सबको जाना है, उस राह अनजान,

न टिकट लगे, न खर्च वहाँ, न लौटे कोई प्राण॥

कन्फर्म सीट मिली सभी को, उड़ान वही सुहानी,

कर्म बने हैं साथ हमारे, सच्चे साथी ज्ञानी॥

राधे राधे बोल मनवा राधे राधे बोल॥

श्याम-स्मरण में जीवन बीते, ऐसा हो अनमोल॥

इंसानियत पासपोर्ट बने, प्रेम बने वीज़ा,

भक्ति बने पहचान हमारी, विष्णु प्रभु की लीला॥

बिज़नेस क्लास मिले तभी जब, सुकर्म करें हम प्यारे,

ममता, दया, करुणा से ही, जीवन हो उजियारे॥

राधे राधे बोल मनवा राधे राधे बोल॥

श्याम-स्मरण में जीवन बीते, ऐसा हो अनमोल॥

विष्णु प्रभु की कृपा रहे, परिवार पे सदा,

नाम तुम्हारा गूँजे नित, हर जन के मुख सदा॥

जय श्री राधे, जय श्री कृष्ण, मंगल हो संसार,

भक्ति-सुगंध से महके मन, मिटे सारा अंधकार॥

राधे राधे बोल मनवा राधे राधे बोल॥

श्याम-स्मरण में जीवन बीते, ऐसा हो अनमोल॥

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.