विभत्स हूँ निर्लेप हूँ
समाधी में मैं चूर हूँ
तांडवित- नृत्य पर
सृष्टि का संहार हूँ ।
मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ !
मैं रुद्र हूँ त्रिनेत्र हूँ
काल का कपाल हूँ
श्मशान में हूँ नाचता
मृत्यु का मैं ग़ुरूर हूँ ।
मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ !
मैं आग हूँ मैं राख हूँ
मैं आदि और अन्त हूँ
ज्ञान - विज्ञान रूप
प्रकाश में मैं ज्योति हूँ ।
मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ !
मैं शेष हूँ सर्वेश हूँ
भैरव रूप औघडदानि हूँ
आर्त की पुकार पर
सुलभ और उदार हूँ ।
मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ ! मैं रुद्र हूँ !
स्वरचित रचना
@सर्वाधिकार सुरक्षित रचना