सब वक़्त एक समान नहीं होता
यह तो बदलता रहता है,
आप कैसे हैं, आप कौन हैं?
तीन शब्दों में रिश्ता चलता रहता है ।
समय पर जो साथ देता है
उसे रिश्ते कहते हैं,
जो दुख में साथ निभाता है
उसे फ़रिश्ते कहते हैं ।
समय जब अनुकूल होता है,
दुनिया भी साथ देती है,
समय जब प्रतिकूल होता है
अपने भी मुँह मोड़ लेते हैं ।
जंगल का राजा शेर होता है
दहाड़ने पर कुत्ते सब भाग लेते हैं,
समय जब ख़राब होता है
वहीं कुत्ते दबोच लेते हैं ।