सदा तुम नज़र आये

हर राह पर हर मोड़ पर

जीवन के हर छोर पर

प्रिय मैंने खड़ा पाया तुम्हें

तुम ही मुझे नज़र आये ।

फूलों सी मुस्कान लिये

हृदय में रच बस गये आप

पुलकित पुष्पों के पथ पर

तुम ही मुझे नजर आये ।

पाया तुम सा हम सफ़र

हो गयी सरल जीवन डगर

उड़ रही हूँ मानो पंख धर

तुम ही मुझे नज़र आये ।

दिल की धड़कन तुमसे जुड़ी

अधिकार तेरा हर साँस पर

रक्तिम अधरों के प्रवाल पर

तुम ही तो मुझे नज़र आये ।

मत छोड़ना कभी साथ मेरा

इन कँटीली पथ की राह पर

जोहूँगी मैं तेरी ही बाट को

प्रियतम मेरा नज़र आये ।

Leave a Comment