रोचक बाते

प्रेम प्रदर्शित वहीं करे

जो समझे मन के भाव

जलों वहीं जहां पडे ज़रूरत

उजालो में दीपक का नही ठांव ।

हक़ीकत की भीड़ में

गुमशुदा सपने ढूँढ रहे हैं

आजकल हम अपनो में

कुछ अपने ढूँढ रहे हैं ।

चुराना है तो चुराइये शौक से

विचारों की ख़ूबसूरती

सुन्दर चेहरो में क्या रखा है

बदरंग हो जायेगी चलते उम्र ढलती ।

भलाई कभी व्यर्थ नही जाती

नेकी कर दरिया में डाल

लौटेगी कई गुणा लेकर

कर देगी मन को निहाल ।

जीवन है तो परेशानियाँ हैं

सुख दुख जीवन का हिस्सा हैं

जो झेल गया वह जीत गया

जो बैठ गया वह क़िस्सा है ।

ख़ाली हाथ देखकर बर्तन,

न समझे वह भिखारी है

कहीं निकले न वह महा दानी

जो बाँटी अपनी पूँजी सारी है ।

सूत के धागे को मोमबत्ती

हृदय में छिपाये रखती है

पर कातिल तो है वह बेरहम धागा

जो एक दिन मोमबत्ती को जला देती है ।

Leave a Comment