सिद्ध साधक और साध्य
मंत्र जापक और जाप्य
सृष्टि और स्रृष्टा भी आप
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।
सगुण निर्गुण दोनों ही आप
दृश्य रूप पूर्ण संसार आप
संसार के द्रष्टा भी आप
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।
वाच्य और वाचक भी आप
सर्वव्यापी राग रहित आप
ब्रह्म और अखिल ब्रह्मांड आप
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।
प्रकट अप्रकट सब कुछ आप
अभेद रूप से विद्यमान आप
विश्व के हैं आधार स्वरूप
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।
आदि मध्य और अंत आप
आप में सम्पूर्ण ब्रह्मांड व्याप्त
गुरू ज्ञान और ज्ञाता भी आप
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।
भक्तों के लिये है सुलभ आप
दुष्टों के लिये दुर्लभ हैं आप
तुम ही तो हो मेरे आराध्य देव
हे राम तुम्हें करता प्रणाम ।