राधे राधे भजन

जपे जा राधे राधे

दौड़े आयेंगे कान्हा .

वह ग्वालिन बरसाने वाली

उसका नाम है राधा,

वह तो है वृषभान दुलारी

उसके पीछे भागे कान्हा ।

राधा रानी मोहिनी

तो मोहन हैं कान्हा

राधा रानी चूड़ी

तो कंगन हैं कान्हा ।

राधा रानी मुरली

तो तान है कान्हा

राधा रानी सागर

तो तरंग है कान्हा ।

राधा रानी मिसरी

तो स्वाद हैं कान्हा

राधा रानी चंदा

तो चकोर हैं कान्हा ।

राधा रानी गोरी

तो सांवले हैं कान्हा

राधा रानी भोली

तो चंचल हैं कान्हा ।

Leave a Comment