कहाँ गये पुराने गीत सुहाने
सोलहवें सावन के वे गाने
गुजरी फ़िल्मी ये बातें हैं
आया इक नया जमाना है.
नयी उपज की नयी सोच है
आधुनिक शिक्षा का ये प्रतिफल है
जीवन जीना स्वच्छंद रूप से
दख़लंदाज़ी नहीं पसंद है
तीस के पहले शादी नहीं होती
ना नुकुर उस पर भी होती
माँ बाप की मर्ज़ी न चलती
आया इक नया ज़माना है
अनुबंधित शर्तों पर रिश्ता होता है
टर्म कंडीशन पहले तय होता है
पालन दोनों को करना होता है
टूट रहे हैं ऐसे सब बेमानी रिश्ते
आख़िर शर्तों पर कब तक टिकते
बच्चे होते केवल एक
उस पर भी शर्तें अनेक
पति पत्नी दोनों पीड़ित रहते
आपस में ही झगड़ते रहते
आया इक नया जमाना है..
माँ बाप बहुत मजबूर हुए हैं
बच्चों की सोच से चूर चूर हुये हैं
कर भी कुछ नहीं सकते हैं
केवल चुप ही रह सकते हैं
जन्म जन्म का साथ साथियां
हो गयी पुरानी बात साथियां
इक दूजे के लिये नहीं बने हैं
प्रेम के बंधन में नहीं बंधे हैं
नयी सोच है नया दौर है
आया इक नया जमाना है ।