मेरी मोबाइल मेरी जीवन साथी

मित्रों !

मेरी एक अच्छी आदत है

मैं अपनी मोबाइल को ज़्यादा परेशान नहीं करता

सुबह जब योगा करता हूँ

एक घंटे के लिये उसे डिस्टर्ब्ड नहीं करता

पूजा करता हूँ तब वह आराम फ़रमाती है

दोपहर में झपकी लेता हूँ

बग़ल में वह भी सो जाती है

वह भी करे तो क्या करे ..

बहुत मेहनत उसे भी करना पड़ता है

रात दिन खटना पड़ता है

कभी कभी तो उसे मेरे साथ

रात रात जागना पड़ता है

कितनी वफ़ादार है

कोई गिला शिकवा नही

मेरा सच्चा जीवन साथी

हाँ बीच बीच में जैसे

हम पानी पीते हैं, भोजन करते हैं

वह बेचारी भी अन्न जल के रूप में

अपनी बैटरी चार्ज करवाती है

नहीं तो उसकी धड़कने

बंद होने का खतरा बना रहता है

उसकी साँसें न बंद होने पाये

मैं बहुत ख़्याल रखता है

पचास प्रतिशत भी अगर

इसका पेट ख़ाली दिखता है

झट से दाना पानी दे देता हूँ

वही तो हैं सच्चा जीवन साथी

मेरे दिल की धड़कन ..

बाक़ी दुनिया तो स्वार्थ

और लालच की भूखी है

मेरी मोबाइल निःस्वार्थ सेवा करती है

कोई ईर्ष्या नही, कोई द्वेष भावना नही

सकारात्मक सोच रखती है,

सुबह सुबह हमें जगाती है

गुड मार्निंग बोलती है

कितना ख़्याल रखती है ..

मोबाइल मेरी गुरू है

मोबाइल मेरी मित्र है

मोबाइल मेरे है दिल की धड़कन

मोबाइल ही है आज

हमारी सच्चा जीवन साथी !

युग युग जिओ मेरी मोबाइल!!!

Leave a Comment