दुनिया चले न श्रीराम के बिना
राम जी चले न हनुमान के बिना ।
सीता मिले न श्रीराम के बिना
पता न चले हनुमान के बिना
रावण मरे न श्रीराम के बिना
लंका ज़ले न हनुमान के बिना ।
लक्ष्मण बचे न श्रीराम के बिना
बूटी न मिले हनुमान के बिना
ख़ुशियाँ मिले न श्रीराम के बिना
संकट न कटे हनुमान के बिना ।
मुक्ति मिले न श्रीराम के बिना
भक्ति मिले न हनुमान के बिना
राम मंत्र मिले न श्रीराम के बिना
राम मिले न हनुमान के बिना ।
राम दरबार न सजे श्रीराम के बिना
सिया राम न दिखे हनुमान के बिना
दुनिया चले न श्रीराम के बिना
राम जी चले न हनुमान के बिना ।