बीता समय

जो बीत गया सो बीत गया

क्षण वह वापस कहाँ आता है,

स्मृतियाँ ही तो ऐसी है

जो मन में सदा जीवित रहती है ।

खट्टी मीठी जैसी भी हों

स्मृतियाँ तो मानव जहन में रहती है,

नहीं जाती हैं लाख भुलाये

अपना अहसास कराती हैं ।

बीता जीवन अनुभवों का

एक भरा पिटारा होता है,

सीख देता है ज़िन्दगी को

पथ प्रदर्शन का काम वे करती हैं ।

मत उलझायें ज़्यादा मन को

गुजरी बिसरी बातों में,

बीत गयी इतिहास हुई

ज़िन्दगी वापस नहीं आती है ।

वर्तमान को ही सुखद बनाये

हर क्षण ख़ुशियों में बीते,

जो क्षण बीते ख़ुशियों में

मन को वही आनन्दित करती हैं ।

Leave a Comment