बेटा विजय

बेटे विजय के जन्मदिन पर ✍️

💐💐💐💐💐💐💐

प्यारा सा वह मेरा नटखट, आज मेरा भाग्य बना

अरे पिता के प्रतिनिधि, तुझसे मिला सुख घना

जो लिखूँ सब कम तर है

तेरी सोच बहुत उच्च तर है

जब नाम ही है तेरा ‘विजय’

विजय तेरी सुनिश्चित है

ईर्ष्या नहीं, अभिमान नहीं,

झूठ फ़रेब का भान नही

हंसमुख स्वभाव, निश्छल मन करुणा का भाव परोपकारी तन

देता व्यक्तित्व को पहचानना

प्यारा सा वह मेरा नटखट, आज मेरा भाग्य बना

अरे पिता के प्रतिनिधि, तुझसे मिला सुख घना

हर लक्ष्य को भेदा है तूने

जो कुछ भी मन में ठाना है

तेरा भविष्य अति उज्ज्वल है

पुरखो के सद्कर्मो का फल है

बढ़ता जा सतत विजय पथ पर

लम्बे पथ का तू राही है

तू तो मेरा अनमोल रत्न है

तू ही मेरे जीवन का धन है

तू ही मेरा प्राण अवलंबना

प्यारा सा वह मेरा नटखट, आज मेरा भाग्य बना

अरे पिता के प्रतिनिधि, तुझसे मिला सुख घना

गर्वित तेरा पापा है तुझ जैसा बेटा पाकर,

तू जिये सदा कीर्तिवान बन कर

उज्ज्वल हो तेरा जीवन,

सब कुछ तो हमने पाया है

ख़ुशियों का है अम्बार मिला

अब कुछ चाह नहीं इस जीवन में,

तुम सुखी रहो, आनन्दित हो,

दिल से देता आशीर्वाद तुम्हें

तेरे पापा की यही शुभकामना..

प्यारा सा वह मेरा नटखट, आज मेरा भाग्य बना

अरे पिता के प्रतिनिधि, तुझसे मिला सुख घना

जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐🎉🎉🌹🌹❤️❤️

तेरा पापा

Leave a Comment