अयोध्या

चलो चलें अयोध्या मेरे प्रभु राम आये हैं

अहो भाग्य दर्शन कर ले सियाराम आये हैं !

शुभ घड़ी अब आ ही गई है

वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा रही है

राम मन्दिर भव्य बनकर खड़ा है

राम भक्तों का जमकर तांता लगा है

चलो चलें अयोध्या श्री राम आये हैं

हाँ हाँ मेरे प्रभु सिया राम आये हैं

लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न संग हनुमान आये हैं ।

चलो चलें अयोध्या मेरे प्रभु राम आये हैं

अहो भाग्य दर्शन कर ले सियाराम आये हैं !

चौदह वर्ष मेरे राम धरती पर सोये

कुश पल्लव का बिछौना बिछाये

वर्षों से प्रभु खुले टेंट में पड़े हैं

अपने घर में ही निर्वासित हुये हैं

कलियुगी राक्षसी प्रवृत्तियाँ हावी हुई थी

जन्मभूमि पर ही प्रश्न चिन्ह लगा था

मामला वर्षों कोर्ट कचहरी में पड़ा था

पावन समय अब आ ही गया है

धर्म ध्वजा लहराने लगा है ।

चलो चलें अयोध्या मेरे प्रभु राम आये हैं

अहो भाग्य दर्शन कर ले सियाराम आये हैं !

राम दरबार अब सजने लगा है

निमंत्रण सब ओर जाने लगा है

राम भक्तों का खूब जमावड़ा हुआ है

विश्व में जय श्रीराम का डंका बजा है

राक्षसी प्रवृत्तियां औंधी पड़ी है

अधर्म पर धर्म की विजय जो हुई है

पूरी अयोध्या राम मय हो गयी है

साजों सजावट से खिली हुई है !

चलो चलें अयोध्या मेरे प्रभु राम आये हैं

अहो भाग्य दर्शन कर ले सियाराम आये हैं !

विभीषण सहित पूरी रीछ वानर सेना

मानो स्वागत में खड़ी है

केवट निषाद कर जोड़े खडे हैं

तीनों माताएँ आशीर्वाद में खड़ी हैं

राजा दशरथ स्वर्ग से देख रहे हैं

अपने भाग्य पर गर्वित हो रहे हैं

राजा जनक भी पधारे हुये हैं

देवता गण, श्रृषि मुनि नभ से

पुष्प बरसा कर रहे है ।

चलो चलें अयोध्या मेरे प्रभु राम आये हैं

अहो भाग्य दर्शन कर ले सियाराम आये हैं !

राम भक्त

उमानाथ

Leave a Comment