मुस्कान एक सौन्दर्य

आपकी एक मुस्कराहट ने

मेरे होश उड़ा दिये,

होश में आ ही रहा था

कि आप फिर मुस्करा दिये ।

तेरा हँसता हुआ चेहरा

चेहरे पर नूर दिखता है,

मुरझाया न करो कभी

ख़ुशबू बिखेरती रहना ।

हंसता हुआ पल

बहुत ही हसीन होता है,

मिल जाती हैं सारी ख़ुशियाँ

जीवन स्वर्ग लगता है ।

ज़िन्दगी का तो यह

महत्वपूर्ण हिस्सा होता है,

मुस्कुराओ स्वयं के लिये,

और अपनों के लिये ।

ठहाके न जाने कहाँ खो गये

सब मशगूल हैं अपनों अपनों में

अब तो रिवाज सिर्फ़

हल्का सा मुस्कुराने का है ।

Leave a Comment