भाई बहन के रिश्ते

भाई बहन के रिश्ते

होते हैं खून के रिश्ते

गंगाजल जैसे पवित्र रिश्ते

जग में हैं ये न्यारे रिश्ते ।

खेले कूदे संग ये रिश्ते

पढ़े लिखे संग ये रिश्ते

खट्टे मीठे जिये ये रिश्ते

बहुत ही प्यारे ये रिश्ते ।

कच्चे धागे में बंधे ये रिश्ते

संकल्पों की डोरी में गुँथे ये रिश्ते

सुख दुख संग बांटते ये रिश्ते

विश्वास के हैं ये रिश्ते ।

भावनाओं में बंधे ये रिश्ते

दिल से जुड़े हैं ये रिश्ते

त्याग बलिदान के ये रिश्ते

प्राणों से भी प्यारे हैं ये रिश्ते ।

बांधा सूत्र लक्ष्मी ने बनाया रिश्ते

राजा बलि ने भी माना रिश्ते

विष्णु को छोड़ा मान के रिश्ते

भाई का धर्म निभाया रिश्ते ।

हर रिश्तों से अलग ये रिश्ते

मानव धर्म निभाते ये रिश्ते

भाई बहन के हैं पावन रिश्ते

हुमायूँ ने भी माना ये रिश्ते ।

Leave a Comment